थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने इकदिल हाइवे पुल पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की गहन जांच—जनता से किया संवाद
हाइवे पर इकदिल पुलिस का सख्त पहरा -एस एच ओ विक्रम सिंह चौहान

हाइवे पर इकदिल पुलिस का सख्त पहरा

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने इकदिल हाइवे पुल पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की गहन जांच—जनता से किया संवाद
उमेश राठौर इकदिल
*इटावा | इकदिल*
*जनपद इटावा में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से थाना इकदिल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में इकदिल हाइवे पुल पर सघन वाहन व व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया गया।*
*इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।*
*चेकिंग अभियान के दौरान इकदिल थाना का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।*
*थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने चेकिंग के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यशैली की खुले दिल से सराहना की और खुद को सुरक्षित महसूस किया।*
*थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इकदिल क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।*
*इकदिल पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और जनता से जुड़ाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इकदिल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा*



