E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तनाव के चलते युवक ने खुद को किया घायल

इटावा सरकारी अस्पताल मे इलाज जारी

डॉ. बी.आर. अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में युवक भर्ती, मानसिक तनाव में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस मौके पर पहुंची

अंकित कुमार की रिपोर्ट

 

इटावा।

डॉ. बी.आर. अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय (पुरुष) इटावा में मंगलवार 6 जनवरी 2026 की सुबह एक 22 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। अस्पताल अभिलेखों के अनुसार युवक को तड़के करीब 2:40 बजे इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सालय द्वारा जारी बेड हेड टिकट के अनुसार मरीज की श्रेणी सामान्य (जनरल) दर्ज की गई है। प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण में डॉक्टरों ने अपनी अस्थायी (प्रोविजनल) जांच रिपोर्ट में युवक द्वारा मानसिक तनाव के चलते स्वयं को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति का उल्लेख किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान तोहिद (22 वर्ष) पुत्र नफीस अहमद, निवासी पोस्ती खाना, थाना कोतवाली इटावा के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक ने धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली इटावा पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहिए, केवल युवक का समुचित इलाज कराया जाए।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मरीज को लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक उपचार और परामर्श दिया जा रहा है।

परिजनों ने भी साफ तौर पर कहा है कि यह मामला किसी कानूनी प्रक्रिया से संबंधित नहीं है, बल्कि दिमागी तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!