Action TESA ने ‘टेसा सलाम’ के साथ आयोजित किया कारपेंटर्स मेगा मीट
कारपेंटर्स का किया गया सम्मान

Action TESA ने ‘टेसा सलाम’ के साथ आयोजित किया कारपेंटर्स मेगा मीट

इटावा/मथुरा, 23 फरवरी 2026। इंजीनियर्ड वुड पैनल उत्पादों की अग्रणी कंपनी Action TESA द्वारा ‘टेसा सलाम’ पहल के अंतर्गत कारपेंटर्स मेगा मीट का भव्य आयोजन मथुरा स्थित Hotel Brijwasi Royal में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कारपेंटर्स ने भाग लेकर कंपनी की नवीनतम तकनीकों और उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में जीएम मनोज कुमार उपाध्याय, ब्रांच मैनेजर शांतनु प्रताप सिंह, ईस्ट यूपी मार्केटिंग टीम तथा डिस्ट्रीब्यूटर पंकज गुप्ता (प्रो. मेसर्स ब्रिज मशीनरी स्टोर), शुभम खंडेलवाल (प्रो. मेसर्स शुभम हार्डवेयर) और अंशुल अग्रवाल (प्रो. मेसर्स गुरु गोगजी ट्रेडिंग कंपनी) ने उपस्थित कारपेंटर्स का स्वागत किया। संचालन के दौरान बताया गया कि यह आयोजन देशभर के उन कारपेंटर्स को समर्पित है, जिनकी कारीगरी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मजबूती और सुंदरता प्रदान करती है।
कंपनी ने इस अवसर पर अपने एमडीएफ, एचडीएचएमआर/बायलो बोर्ड, पार्टिकल बोर्ड और लैमिनेटेड वुडेन फ्लोरिंग जैसे उत्पादों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही उभरती तकनीकों और आधुनिक डिजाइन ट्रेंड्स की जानकारी देकर कारपेंटर्स को कौशल उन्नयन का अवसर प्रदान किया गया। कंपनी का ब्रांड दर्शन ‘कोई नहीं ऐसा’ उत्कृष्ट गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक बताया गया।
कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कारपेंटर्स को उद्योग की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘टेसा सलाम’ पहल कारपेंटर्स के सम्मान और पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में कारपेंटर्स के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उत्पाद गुणवत्ता, बाजार संभावनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मेगा मीट को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया और इसे उद्योग व कारीगरों के बीच मजबूत संबंध की दिशा में सार्थक पहल माना गया।




