बकेवर ओवरब्रिज पर हादसा,पत्थर गिरने से महिला का पैर टूटा
बकेवर मे ओवर ब्रिज पुल के ऊपर हुआ हादसा

*बकेवर ओवरब्रिज पर हादसा,पत्थर गिरने से महिला का पैर टूटा।* 
दीपक शर्मा जिला संवाददाता बकेवर /इटावा
*बकेवर इटावा।*
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बकेवर-भर्थना ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा की ओर से औरैया जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर रखे पत्थरों से टकरा गई। टक्कर के बाद पत्थर नीचे सर्विस रोड पर गिर गया, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई।
जानकारी के अनुसार मधु पत्नी सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम बिजौलीथाना बकेवर अपने मायके बाबरपुर औरैया जाने के लिए ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लाइन पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा से औरैया की ओर जा रही डीसीएम ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई,जिससे वहां रखा पत्थर नीचे गिर गया। पत्थर महिला के दाहिने पैर में लगा, जिससे उनका पैर टूट गया तथा शरीर में अन्य चोटें भी आईं।
घटना के समय नीचे अधिक भीड़ न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड अमन तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया,जहां इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक एवं कस्बा इंचार्ज विनीत पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।बकेवर पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। तथा तथा हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंच कर राहत जारी किया।।




