E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ब्राह्मण समाज संगठन के लोगों ने थाने पर आकर किया घेराव 

बकेवर पुलिस ने कार्यवाही का दिया आश्वासन

ब्राह्मण समाज संगठन के लोगों ने थाने पर आकर किया घेराव

दीपक शर्मा संवाददाता बकेवर

*बकेवर इटावा।*

जानलेवा हमले के एक मामले में कई दिनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर ब्राह्मण संगठन के लोगों ने गुरुवार को बकेवर थाने का पर आकर घेराव किया। प्रदर्शन करने आये करीब तीन सैकड़ा से अधिक लोग थाना के सामने नारेबाजी करने लगे।

बकेवर थाने पर घेराव करने आए संगठन के लोगों को पुलिस ने किसी अन्य स्थान पर चलकर बातचीत करने की के बहाने थाना के गेट से हटवा कर कस्बा के एक गेस्ट हाउस भिजवाया। जहां पहुंचकर थानाध्यक्ष ने घेराव करने आये संगठन के लोगों के से बातचीत की। पुलिस के गिरफ्तारी को लेकर दो दिन का समय मांगने पर संगठन के लोगों ने समय देने की सहमति के बाद ही धरना व घेराव का मामला ही स्थगित हो गया।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर निवासी चंद्र मोहन पांडेय के साथ प्लाट से निकलने को रास्ता देने को लेकर पिछले माह उनके गाँव कुछ लोगों ने जनलेवा हमला किया था जिसमें चन्द्र मोहन पांडेय गम्भीररूप से घायल हो गए थे।उनके प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने 6 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध जनलेवा हमले के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन मामला दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं की। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ गुरुवार दोपहर थाना का घेराव व धरना देने पहुँचे।इस दौरान सीओ भरथना रामदवन मौर्य भी बकेवर थाना पर पहुँच गए। थाना गेट पर निर्माण कार्य चलने के कारण गेट के सामने लोगों की रोडपर भीड़ लग गयी।

इस पर पुलिस के किसी जगह पर बैठकर बात करने की बात कही।इस पर घेराव करने आये संगठन के लोग कस्बा के बाहर औरैया रोडपर स्थिति राजमाता गेस्टहाउस में पहुँच गए। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक भी उन लोगों से बातचीत करने वहां पहुंचे।थानाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस की कार्यवाई बात बताई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की बात कही।इस पर पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास किये जाने की बात कही और संगठन के लोगों से दो दिन का समय आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांगा इस पर थाना पर धरना प्रदर्शन करने आये संगठन के पदाधिकारी सहमत हो गए । समय देने की सहमति के बाद ही धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा है।

थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि मामला जनलेवा हमले की धाराओं में दर्ज है।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। लगातार दविशें दी जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।पुलिस के विरुद्ध थाना का घेराव करने आये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुलिस बातचीत के बाद बकेवर पुलिस के कार्य की तारीफ करते दिखे।उन्होंने योगी की सुशासन की सरकार पर सवालिया निशान लगाया।

गुरुवार को एक जनलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के विरोध में बकेवर सैकड़ों लोगों के साथ थाना का घेराव करने पहुंचे ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी गेस्टहाउस में पुलिस से बातचीत के बाद ही आये संगठन के लोगों के समक्ष बकेवर पुलिस की उक्त मामले में तारीफ में कहा कि पुलिस ने अपना सबसे अच्छा किया।लेकिन बकेवर के कुछ ब्राह्मण विरोधी लोगों के कहने में 45 दिन तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

साथ ही ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने मुख्यमंत्री योगी के सुशासन की सरकार पर भी सवाल उठाया।पुलिस व प्रशासन पर भी सवालिया निशान अपने सम्बोधन में लगाया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!