E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल थाने में सौहार्द की मिसाल, पीस कमेटी बैठक के बाद थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान का व्यापारियों ने किया भव्य सम्मान

इकदिल थाना प्रभारी को स्वर्ण पदक मिलने को लेकर व्यापारियों ने किया सम्मान धीरेन्द्र दुबे आरक्षी इकदिल को भी किया सम्मानित

इकदिल थाने में सौहार्द की मिसाल, पीस कमेटी बैठक के बाद थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान का व्यापारियों ने किया भव्य सम्मान

उमेश राठौर जनपद इटावा

इकदिल (इटावा)।

इकदिल थाने में थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराना रहा। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इकदिल क्षेत्र की शांति और आपसी सौहार्द उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उनकी सधी हुई कार्यशैली, निष्पक्ष निर्णय और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार की उपस्थित लोगों ने खुलकर सराहना की।

बैठक में इकदिल के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहा, जिन्होंने पुलिस प्रशासन पर विश्वास जताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के उपरांत सर्राफा व्यापारियों द्वारा थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान को स्वर्ण पदक प्राप्त होने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सक्रिय पुलिसिंग के चलते क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।

इसके साथ ही इकदिल थाने में तैनात आरक्षी धीरेंद्र दुबे को उत्कृष्ट पदक मिलने पर भी व्यापारियों ने सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार पुलिसकर्मी समाज में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से कुलदीप सोनी, रामकुमार सोनी, दीवान चंद सोनी, मो. यूनुस अंसारी, मनोज राजपूत, लवि गुप्ता सहित अनेक व्यापारी व वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच मजबूत होते विश्वास और बेहतर समन्वय की तस्वीर पेश की, जो आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!