महाशिवरात्रि को लेकर बकेवर से गंगाजल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था
श्रद्धालु गंगाजल भरकर वापस लौटेंगे और महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे।।

*महाशिवरात्रि को लेकर बकेवर से गंगाजल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था।*
*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*बकेवर इटावा।*
व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव उर्फ शीलू शर्मा व अन्य लोगों ने कबाड़ियों को पुष्प माला व मिष्ठान खिलाकर किया रवाना।महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर कस्बा बकेवर से श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत कांवड़ियों का विशाल जत्था पवित्र गंगाजल भरने के लिए रवाना हुआ।रवाना होने से पूर्व सभी कांवड़ियों ने बकेवर स्थित प्राचीन वनखडेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
इस पावन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव उर्फ शीलू शर्मा,अनिल चौधरी,सभासद अनिल तिवारी,अंकित पाठक,प्रवेश शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने कांवड़ियों को पुष्पमालाएं पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर भावपूर्ण विदाई दी। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा कस्बा शिवमय हो उठा।नगरवासियों ने कांवड़ियों की मंगल यात्रा की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। श्रद्धालु गंगाजल भरकर वापस लौटेंगे और महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे।।




