E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत इकदिल में जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत इकदिल में जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

राजीव कुमार इकदिल

इटावा | 02 फरवरी 2026

जनपद इटावा में मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना इकदिल पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिला मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए तथा महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं एवं बालिकाएं निडर होकर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर महिलाओं को पुलिस आपात सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य आवश्यक नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस सुविधा और उपभोक्ता अधिकार से जुड़े नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

महिला मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, नशे से दूर रहने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सरकारी योजनाओं का सदुपयोग करने का संदेश भी दिया गया।

अंत में महिला मिशन शक्ति टीम ने कहा कि “स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है” तथा महिलाओं से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ अवश्य साझा करें, जिससे समाज में जागरूकता और सुरक्षा का माहौल मजबूत हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!