E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

इकदिल थाना प्रभारी के निर्देशन मे चला जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

इटावा।

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को थाना इकदिल क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

टीम ने महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए इन नंबरों का उपयोग करने की अपील की गई।

इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी भी दी गई।

थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, थाना इकदिल, जनपद इटावा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना बताया गया। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!