शैखुपुर जखोली में ग्राम चौपाल का आयोजन, किसान सम्मान निधि व पेंशन योजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्य विकास अधिकारी ने सभा को सम्बोधित किया

राजीव कुमार इकदिल
शैखुपुर जखोली में ग्राम चौपाल का आयोजन, किसान सम्मान निधि व पेंशन योजनाओं पर हुई चर्चा

इटावा।
जनपद इटावा की ग्राम पंचायत शैखुपुर जखोली में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
चौपाल में विशेष रूप से किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सहायक विकास खंड अधिकारी अशोक यादव, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, पंचायत सचिव सपना यादव, पंचायत सहायक सूर्य प्रताप, रोजगार सेवक उमा तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- चौपाल में ग्राम निवासी वीर सिंह, रमेश चंद्र, डीलर रवि दत्त, पंछी लाल, ब्रह्म स्वरूप, जगदीश नारायण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल के आयोजन को उपयोगी बताते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया।




