E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सोने-चांदी के रिकॉर्ड दाम बने सर्राफा व्यापारियों की मुसीबत, इकदिल में व्यापार मंडल की अहम बैठक

इकदिल मे व्यापारियों ने बैठक की

 

सोने-चांदी के रिकॉर्ड दाम बने सर्राफा व्यापारियों की मुसीबत, इकदिल में व्यापार मंडल की अहम बैठक

इटावा।

राजीव कुमार इकदिल

इटावा जनपद के इकदिल कस्बे में सर्राफा व्यापारियों की बढ़ती समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी से सर्राफा कारोबार पर पड़ रहे असर और व्यापारियों के सामने आ रही जमीनी दिक्कतों पर चर्चा करना रहा।

बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय सर्राफा व्यापारी शामिल हुए और उन्होंने अपनी परेशानियों को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा। व्यापारियों ने बताया कि सोने का भाव करीब 1 लाख 40 हजार रुपये के आसपास पहुंच जाने से ग्राहकों की खरीदारी में भारी गिरावट आई है। कई ग्राहक वर्षों पहले खरीदे गए आभूषणों को पुराने रेट पर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है।

व्यापारियों के अनुसार, नियमों की पूरी जानकारी देने के बावजूद कुछ मामलों में ग्राहकों द्वारा थाने में शिकायत करने और कार्रवाई की धमकी देने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे सर्राफा व्यापारी मानसिक दबाव में हैं और कारोबार को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

बैठक में यह भी बताया गया कि बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं, जिससे सर्राफा कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर उन ग्राहकों को लेकर समस्या सामने आ रही है, जिन्होंने 8 से 10 वर्ष पूर्व अपने आभूषण गिरवी रखे थे। उस समय के नियमों के तहत आभूषण की तत्कालीन कीमत का लगभग 60 प्रतिशत ही ऋण के रूप में दिया जाता था और यह स्पष्ट किया जाता था कि यदि तीन वर्ष के भीतर ब्याज सहित राशि जमा नहीं की गई, तो व्यापारी नियमों के अनुसार आभूषण गलाने के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव एवं इकदिल नगर अध्यक्ष मोहम्मद यूनिस अंसारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं को संगठन स्तर पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए जल्द ठोस पहल की जाएगी।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!