E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सरकारी मानकों पर परोसा जा रहा मिड-डे मील, स्कूल स्टाफ की सराहनीय पहल

बच्चों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण व स्वच्छ भोजन

सरकारी मानकों पर परोसा जा रहा मिड-डे मील, स्कूल स्टाफ की सराहनीय पहल

बच्चों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण व स्वच्छ भोजन

इटावा।

जनपद इटावा के ब्लॉक बढ़पुरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर में संचालित मिड-डे मील योजना सरकारी मानकों के अनुरूप सुचारु रूप से संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए भोजन परोसा जाता हुआ मिला।

भोजन निर्धारित मेन्यू एवं पोषण मानकों के अनुसार तैयार किया गया था। बच्चों ने संतोषपूर्वक एवं अनुशासन के साथ भोजन ग्रहण किया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक रही।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक इंद्रजीत सिंह  एवं शिक्षक सुरजीत सिंह स्वयं उपस्थित रहकर बच्चों को भोजन वितरित कराते नजर आए। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की गई।

निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता एवं बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। समर्पित एवं जिम्मेदार कार्यशैली के लिए विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की गई और इसी प्रकार निरंतर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!