E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

त्योहारों के दृष्टिगत एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

महाशिवरात्रि, होलिका दहन एवं ईद के दृष्टिगत एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

महाशिवरात्रि, होलिका दहन एवं ईद के दृष्टिगत एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

क्राइम ब्यूरो अभिनन्दन जैन इटावा

इटावा- आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, होलिका दहन एवं ईद के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक प्रबल करने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन एवं थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अम्बेडकर तिराहा, रेलवे स्टेशन, नौरंगाबाद चौराहा से बलदेव चौराहा होते हुये एसएसपी चौराहा पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान एसएसपी द्वारा मुख्य बाजारों, रेलवे स्टोशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, बैंक/एटीएम एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आवश्यक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!