E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर में चला सघन चेकिंग अभियान,सतर्क पुलिस देख शरारती तत्वों में मचा हड़कंप।*

,सतर्क पुलिस देख शरारती तत्वों में मचा हड़कंप।*

*बकेवर में चला सघन चेकिंग अभियान,सतर्क पुलिस देख शरारती तत्वों में मचा हड़कंप।*

*बकेवर इटावा।*

जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बकेवर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई।चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। बिना हेलमेट,बिना कागजात एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों को रोककर पूछताछ की गई तथा आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

उपनिरीक्षक वीके सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने,हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बकेवर पुलिस अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

अभियान में कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर विनीत पाण्डेय, उपनिरीक्षक वीके सिंह हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल अकुश कुमार कांस्टेबल बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार मित्रवत रहा,जिससे आम जनता ने भी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी कार्यवाहियों से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगता है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है।

बकेवर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह केवल कानून का पालन कराने वाली ही नहीं, बल्कि जनता की सच्ची मित्र पुलिस भी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!