रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, एसएसपी ने दिया सौहार्द का संदेश इटावा,
इटावा पुलिस लाइन मे होली जलाई गयी

रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, एसएसपी ने दिया सौहार्द का संदेश
इटावा,


जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बृजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, ने अपनी धर्मपत्नी रीना श्रीवास्तव के साथ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन आयुषी तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और पुलिस परिवारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।



