E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी व एसएसपी ने केंद्रीय कारागार इटावा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी व एसएसपी ने केंद्रीय कारागार इटावा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

रवि दुबे इटावा

इटावा |  जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध कैदियों की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कारागार में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!