बकेवर पुलिस ने मात्र चार घण्टें के अन्दर छह वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
बकेवर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से बदमाशों मे बड़ा खौफ

- *बकेवर पुलिस ने मात्र चार घण्टें के अन्दर छह वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।*

*बकेवर इटावा।*
थाना बकेवर क्षेत्र में एक छह वर्षीय बालिका के साथ कथित अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपित को पुलिस ने सीएचसी महेवा भेजा जहां डाक्टरों के द्वारा घायल आरोपित को प्राथमिक उपचार दिया गया
मामले के संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपित क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। बाद में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी महेवा भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में बाल संरक्षण से संबंधित प्रासंगिक धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।




