कानपुर में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कानपुर नगर में डकैती की योजना बनाने और उसकी तैयारी करने की बात स्वीकार की

कानपुर में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
कानपुर। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोहना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तार कटर, रिंच (पाना), स्टील ब्लेड, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, ₹38,000 नकद तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कानपुर नगर में डकैती की योजना बनाने और उसकी तैयारी करने की बात स्वीकार की। 
इस संबंध में थाना कोहना में मु0अ0सं0 58/2026 के तहत धारा 310(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी हैं। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।




