E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लापता 08 वर्षीय बालक बकेवर पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद,परिजनों को सुपुर्द किया।

बकेवर पुलिस का सराहनीय कार्य

*लापता 08 वर्षीय बालक बकेवर पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद,परिजनों को सुपुर्द किया।*

 

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*

 

*बकेवर इटावा।*

लापता आठ वर्षीय बालक थाना बकेवर पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद,परिजनों को किया सुपुर्द।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा,सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी पुलिसिंग निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता हुए आठ वर्षीय बालक को अल्प समय में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।दिनांक-23-07-2026 को सिद्धार्थ चौहान उर्फ सिद्धू पुत्र सौरभ,उम्र लगभग 08 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बकेवर, चौकी क्षेत्र लखना,जनपद इटावा, घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बालक के अचानक लापता होने से परिजन अत्यंत व्याकुल एवं चिंतित हो गए तथा तत्काल थाना बकेवर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के पर्यवेक्षण में थाना बकेवर पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए विशेष खोज अभियान प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन तलाश, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक प्रयास करते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप बालक को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया गया।

आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसकी माता नेहा चौहान पत्नी सौरभ के सुपुर्द कर दिया गया।अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने इटावा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इटावा पुलिस में अपील करते हुए इटावा पुलिस आपकी सुरक्षा, सहायता एवं हर संभव सहयोग के लिए 24×7 प्रतिबद्ध एवं सदैव तत्पर है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!