कोर्ट से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पहुंची इकदिल पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ कराई मुनादी
SC/ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय के आदेश पर बीएनएसएस की धारा-84 के तहत हुई कार्रवाई

कोर्ट से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पहुंची इकदिल पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ कराई मुनादी
SC/ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय के आदेश पर बीएनएसएस की धारा-84 के तहत हुई कार्रवाई

इटावा। न्यायालय में लगातार पेशी से बच रहे तीन आरोपियों के खिलाफ थाना इकदिल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर बीएनएसएस की धारा-84 के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम रितौर निवासी राजेश यादव पुत्र कृष्णा यादव, रंजीत यादव पुत्र राम बहादुर यादव तथा अमन यादव पुत्र अवधेश यादव के विरुद्ध थाना इकदिल में मुकदमा अपराध संख्या 97/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 109, 151, 323, 115, 352, 351 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने बीएनएसएस की धारा-84 के तहत उद्घोषणा (मुनादी) की कार्रवाई के आदेश जारी किए।
न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में थाना इकदिल पुलिस ग्राम रितौर पहुंची, जहां आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ सार्वजनिक मुनादी कराई गई और न्यायालय का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल, उपनिरीक्षक अवधेश, कांस्टेबल सचिन बाजपेयी, धीरेन्द्र दुबे सहित थाना इकदिल का पुलिस बल मौजूद रहा।
थाना इकदिल पुलिस ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत आगे भी प्रभावी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



