E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा एसओजी की मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

अपहृत बच्चे को सकुशल बचाया

इटावा एसओजी की मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल; अपहृत बच्चे को सकुशल बचाया

इटावा। इटावा पुलिस की एसओजी/सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी और वांछित लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए, जबकि पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से एक स्कूली बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को थाना इकदिल क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित अंकित उर्फ सीपू और लूट के मामले में वांछित सुमित यादव उर्फ विवेक के झारखंड भागने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसओजी टीम उन्हें पकड़ने के लिए रवाना हुई।

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद दोनों आरोपी उतरकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एसओजी का एक आरक्षी घायल हो गया। इसके बाद दोनों ने एक राहगीर से मोटरसाइकिल छीन ली और पास के प्राथमिक विद्यालय से स्कूल ड्रेस पहने एक बच्चे को बंधक बनाकर उसकी आड़ में पुलिस पर लगातार फायरिंग की।

पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बचाते हुए दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। एक आरोपी को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया, जबकि दूसरा खेतों की ओर भाग गया। पीछा करने के दौरान उसने फिर फायरिंग की, जिसमें एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी जारी रखी और दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मारे गए बदमाशों की पहचान सुमित यादव उर्फ विवेक निवासी नगला हरनाथ, थाना सैफई तथा अंकित उर्फ सीपू निवासी मोतीगंज, भरथना के रूप में हुई। दोनों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और लखनऊ समेत कई जनपदों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!