E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

टेसा सलाम’ के साथ एक्शन-टेसा ने बढ़ाया कारपेंटर्स का मान, मेगा मीट में सम्मान के साथ दी नई तकनीकों की जानकारी

अलीगढ मे हुआ भव्य टैसा का सेमिनार

 

एक्शन-टेसा ने ‘टेसा सलाम’ के जरिए कारपेंटर्स को दिया सम्मान, अलीगढ़ में आयोजित हुई मेगा मीट में नई तकनीकों से कराया रूबरू

अलीगढ़। इंजीनियर्ड वुड पैनल उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एक्शन-टेसा ने कारपेंटर्स के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से अलीगढ़ में ‘टेसा सलाम’ के साथ कारपेंटर्स मेगा मीट का आयोजन किया। शहर के प्रसिद्ध होटल ऑर्किड ब्लू में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कारपेंटर्स ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एक्शन-टेसा ईस्ट यूपी मार्केटिंग टीम के ब्रांच मैनेजर श्री शांतनु प्रताप सिंह ने सभी कारपेंटर्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन कारीगरों के सम्मान के लिए समर्पित है, जिनकी मेहनत और हुनर से देशभर के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खूबसूरती और मजबूती मिलती है।
मेगा मीट के दौरान कारपेंटर्स को लकड़ी के काम से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, नए डिजाइनों और उत्पादों की जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि पिछले एक दशक से इस तरह के आयोजनों के माध्यम से कारपेंटर्स को प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके कौशल में वृद्धि हो सके और कंपनी के साथ उनका जुड़ाव मजबूत हो।
कार्यक्रम में एक्शन-टेसा के प्रबंध निदेशक श्री अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कारपेंटर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड वुड इंडस्ट्री की रीढ़ हैं और उनकी कुशलता, मेहनत और रचनात्मकता का सम्मान किया जाना चाहिए।
कंपनी की ‘टेसा सलाम’ पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की मेहनत और कारीगरी को सम्मान देना तथा उद्योग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान दिलाना है। एक्शन-टेसा ने अपने ब्रांड दर्शन ‘कोई नहीं ऐसा’ के अनुरूप गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!