E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शुक्रवार परेड में एसएसपी ने परखी पुलिस लाइन की व्यवस्था, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

यूपी-112 वाहनों, मेस, एमटी शाखा, जिम व पुलिस क्लब का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 

शुक्रवार परेड में एसएसपी ने परखी पुलिस लाइन की व्यवस्था, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

 

यूपी-112 वाहनों, मेस, एमटी शाखा, जिम व पुलिस क्लब का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर देते हुए सभी से दौड़ लगवाई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई।

परेड के दौरान पुलिस लाइन एवं विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों से शारीरिक व्यायाम भी कराया गया। इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव तथा प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मेस का भी जायजा लिया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा एमटी शाखा में वाहनों की स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों एवं आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। फायर सर्विस ऑफिस, बैडमिंटन हॉल, जिम और पुलिस क्लब का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की तथा अर्दली रूम कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!