E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस ने गौवंश तस्करी करने वाले कंटेनर ट्रक को किया जब्त 

थाना बसरेहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस ने गौवंश तस्करी करने वाले कंटेनर ट्रक को किया जब्त

 

इटावा- पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर (अनु0कीमत ₹17,50,000/- ) को न्यायालय के आदेशानुसार जब्त किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 86/2025 धारा 109(1) पु0मु0 / 325 बीएनएस, धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 207 एमवी एक्ट बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना थाना चौबिया द्वारा की जा रही थी।विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि वाहन संख्या ट्रक कंटेनर RJ05GB-9816 का उपयोग उक्त मुकदमे में गौवंश की तस्करी करने में किया गया था, जिसके संबंध में नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी थी।उक्त वाहन के संबंध में न्यायालय के आदेशानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी । जिसके क्रम मे वाहन को विधिवत जब्त किया गया है । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹17,50,000/- (सत्रह लाख पचास हजार रुपये) है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!