बकेवर पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
बकेवर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

*बकेवर पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद।*
*बकेवर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*बकेवर इटावा।*
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक-04/05-08-2026 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान चौकी बिजौली क्षेत्रान्तर्गत बिजौली पुल से पूर्व औरैया से इटावा जाने वाले हाईवे किनारे आमहार मोड़ के पास ग्राम आमहार की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। बकेवर पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से नाम-पता पूछते हुए उसकी तलाशी ली गयी तो अभियुक्त सुरजीत पुत्र सुनील के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि उसने बरामद बाइक चोरी की थी,तथा पुलिस को धोखा देने एवं मोटरसाइकिल की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी आगे की नम्बर प्लेट निकालकर फेंक दी थी,तथा पीछे की नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नम्बर प्लेट लगा दी थी।
यह सफल अनावरण थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक, उपनिरीक्षक शोभित कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रईश खान व कांस्टेबल राजू प्रजापति द्वारा किया गया।।




