मुठभेड़ मे चेन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लवेदी झपटमारी कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे व लूटा माल बरामद

लवेदी झपटमारी कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे व लूटा माल बरामद

इटावा।
अपराध नियंत्रण की दिशा में इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश घायल भी हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 को दाउदपुर निवासी विनोद कुमार तिवारी ने थाना लवेदी में तहरीर दी थी कि लालपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस और थाना बकेवर व लवेदी पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
दिनांक 5/6 अप्रैल की रात महासिंहपुर पुल पर चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राघवेंद्र शुक्ला और विश्वास उर्फ विशु के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इनके अन्य साथी सूरज राजावत (रेकी करने वाला) और शंकर सोनी (चोरी का माल खरीदने वाला सुनार) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने झपटमारी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला हुआ सोना, 5 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और नकदी बरामद की है।
इस संबंध में थाना बकेवर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
इस खबर को अच्छी स्क्रिप्ट मे बना दे



