E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जखौली में नौवें दिन भी जारी रहा आंदोलन, पांच महिलाएं भूख हड़ताल पर

लगातार हड़ताल पर बैठे भूख हड़ताल

 

जखौली में नौवें दिन भी जारी रहा आंदोलन, पांच महिलाएं भूख हड़ताल पर

इटावा। बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जखौली में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी रही। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगातार नौ दिन बीत जाने के बावजूद सुनवाई न होने से ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

नौवें दिन सरला देवी, लक्ष्मी देवी, इंतान श्री, प्रियंका देवी और सीमा भूख हड़ताल पर बैठीं। ग्रामीणों का कहना है कि वह लगातार अपनी समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नौ दिन से आंदोलन चलने के बावजूद सत्ता पक्ष का कोई बड़ा नेता मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या सुनने नहीं आया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मजबूर होकर लगातार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या सुनने और समाधान कराने की मांग की है।

नौवें दिन भी आंदोलन जारी रहने से जखौली में ग्रामीणों का आक्रोश साफ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!