संदिग्ध वाहन चेकिंग में पुलिस को सफलता, हरियाणा और राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी इटावा बृजेश श्रीवास्तव का कहना इटावा अपराध मुक्त हो

संदिग्ध वाहन चेकिंग में पुलिस को सफलता, हरियाणा और राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार 
इटावा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान डीपीएस स्कूल के सामने सर्विस रोड कट के पास एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली।बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके विरुद्ध सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक संजय यादव, हेड कांस्टेबल पुष्कर शुक्ला, कांस्टेबल दीपक कुमार, अजय कुमार, रंजीत कुमार एवं कौशलेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




