E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

युवा समाजसेवी एडवोकेट सुमित चौधरी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

सुमित चौधरी ने कहा की पंचायत मे मौका मिला तो बनवायेगे मिनी स्टेडियम

 

युवा समाजसेवी एडवोकेट सुमित चौधरी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

इकदिल। बिरारी पंचायत क्षेत्र के ग्राम नगला दलाप में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा समाजसेवी एडवोकेट सुमित चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुमित चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायत बिरारी की जनता उन्हें प्रधान बनने का अवसर देती है तो उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों और युवाओं के लिए एक आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कराना होगा, जिससे गांव की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकें और वे जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

उनके इस संकल्प और खेलों के प्रति सकारात्मक सोच का उपस्थित ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने की शुभकामनाएं दी गईं। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!