शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड चौराहे से दबोचा गया, न्यायालय में किया पेश

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड चौराहे से दबोचा गया, न्यायालय में किया पेश

जसवंतनगर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में मारपीट व धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी कृष्णा कुमार पुत्र श्याम सुंदर ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी कहा गया कि 28 मई को आरोपी ने पहले डायल लाइब्रेरी के पास तथा बाद में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के बाहर उसे रोककर गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी कृष्णा कुमार को बस स्टैंड चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।




