E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जलभराव से नई सड़क की हालत खराब, जगह-जगह पड़े गड्ढे बने परेशानी का सबब

अधूरे नालों के निर्माण और बंद जल निकासी व्यवस्था से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

जलभराव से नई सड़क की हालत खराब, जगह-जगह पड़े गड्ढे बने परेशानी का सबब

अधूरे नालों के निर्माण और बंद जल निकासी व्यवस्था से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

इकदिल। भरथना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरारी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई नई सड़क जलभराव की समस्या के चलते अब खराब होने लगी है। बिरारी गांव से इकदिल कस्बे को जोड़ने वाले इस मार्ग पर पानी भरने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों, साइकिल सवारों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे नालों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं दूसरे तरफ बने नाले में मिट्टी भर जाने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

लगातार पानी भरे रहने से नवनिर्मित सड़क भी जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय समस्या और गंभीर हो जाती है और पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण पूरा कराया जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और खराब हो रही सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!