E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एसपी के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 50 से अधिक बाइकें के जप्त बस चालान भी किए गए

बकेवर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप

*एसपी के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 50 से अधिक बाइकें के जप्त बस चालान भी किए गए।*

 

*बकेवर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप।*

 

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*

 

*बकेवर इटावा।*

जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में बकेवर-भरथना ओवरब्रिज के नीचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदबन मौर्य ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर रही। कई चालकों के पास आवश्यक कागजात न मिलने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बाइकें सीज कर दीं, जबकि कई अन्य वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में करीब 50 बाइकें पकड़ी गईं। अचानक हुई सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली और कई लोग वैकल्पिक रास्तों से निकलते नजर आए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और सभी जरूरी कागजात साथ रखें, जिससे किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

इस दौरान लखना चौकी प्रभारी अंकित कुमार पटेल, बकेवर चौकी प्रभारी विनीत पाण्डेय,बराउख चौकी प्रभारी दया शंकर वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!