E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण मुक्त कराया गया,खबर का दिखा असर

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ मे लगी थी खबर

*बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण मुक्त कराया गया,खबर का दिखा असर।*

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाताइटावा।*

 

*बकेवर इटावा।*

जनपद इटावा के थाना बकेवर क्षेत्रांतर्गत बकेवर ओवरब्रिज हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण को लेकर मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ में प्रकाशित खबर का दिखा असर खबर प्रकाशित होते ही बकेवर पुलिस प्रशासन व हाईवे प्रशासन दिखा अलर्ट,मामले को संज्ञान में लेकर बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे कराया गया अतिक्रमण मुक्त। बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे मंगलवार को हाईवे प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी बकेवर के नेतृत्व में तथा हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया की कुछ दिनों से दैनिक समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हो रहा था, की बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण है। जिस मामले को हाईवे प्रशासन तथा उनकी टीम के द्वारा व बकेवर पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया,तथा बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है।

इस अभियान के दौरान कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर विनीत पाण्डेय पुलिस बल के साथ तथा हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा व उनकी टीम सहित मौजूद रहा।

हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!