E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान: रितोर विद्यालय में महिलाओं को सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी

 

मिशन शक्ति अभियान: रितोर विद्यालय में महिलाओं को सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

 

इटावा जनपद के थाना इकदिल के अंतर्गत ग्राम रितोर स्थित माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय हमराह महिला आरक्षी निर्मल व मंजू देवी भी उपस्थित रहीं। टीम ने महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रमुख रहीं।

अंत में टीम ने महिलाओं को जागरूक रहते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस व संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!