E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रिजर्व पुलिस लाइन मे कराया बलवा ड्रिल का अभ्यास-एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव

एसएसपी ने परेड की सलामी के बाद pukisv

रिजर्व पुलिस लाइन मे कराया बलवा ड्रिल का अभ्यास-एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव

इटावा-रिजर्व पुलिस लाइन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए तत्पश्चात यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया गया तथा पुलिस कर्मचारीगणों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान सीओ रामगोपाल शर्मा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!