E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

वैदपुरा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 110 वाहनों की जांच, 32 पर कार्रवाई, 42 हजार का समन शुल्क

एसएसपी इटावा के निर्देशन मे चला सघन चेकिंग अभियान

*वैदपुरा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 110 वाहनों की जांच, 32 पर कार्रवाई, 42 हजार का समन शुल्क।

*

 

इटावा। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा शनिवार, को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वैदपुरा चौराहा और नगला बरी चौराहा पर लगाया गया, जहां पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान कुल लगभग 110 वाहनों को चेक किया गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। वहीं 7 ट्रकों के खिलाफ नो पार्किंग और रॉन्ग साइड में खड़े होने पर चालान किया गया। इसके अलावा 21 अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान किए गए। इस प्रकार कुल 32 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 42,000 रुपये का समन शुल्क वसूला। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!