E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रिश्ते के जीजा ने साली की ईट से कुचलकर की निर्मम हत्या

खुद थाना कोतवाली पहुँचकर पुलिस को किया सरेंडर

रिश्ते के जीजा ने साली की ईट से कुचलकर की निर्मम हत्या

 

 

खुद थाना कोतवाली पहुँचकर पुलिस को किया सरेंडर

इटावा-सैफई थाना क्षेत्र के नगला सुभान गांव की 16 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने छात्रा के रिश्ते के जीजा पर ईंट से सिर कुचलकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगला सुभान निवासी रघुराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 4 मार्च 2026 को सुबह करीब चार बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद 5 मार्च को थाना सैफई में गुमशुदगी की सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में प्रमाण पत्रों के आधार पर लड़की की उम्र 16 वर्ष पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली और हरियाणा समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इसी बीच शनिवार रात सूचना मिली कि इटावा कोतवाली क्षेत्र के बाहा अड्डा टैक्सी मंदिर के पास छात्रा की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि विजय शाक्य नामक युवक, जो रिश्ते में लड़की का जीजा लगता है

परिजनों के मुताबिक आरोपी होली के दिन 4 मार्च को छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी करने की बात कह रहा था।

मृतका की मां केश कांति ने बताया कि आरोपी विजय शाक्य ने करीब सात वर्ष पहले उनकी बहन की बेटी से भी भागकर शादी की थी, जिससे उसकी एक पांच वर्षीय बेटी है। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उसका मृतका के घर आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी।शनिवार रात करीब नौ बजे आरोपी ने अपने फोन से लड़की की उसकी मां से बात भी कराई थी, जिसमें वह घर आने की बात कह रही थी। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस से उसकी हत्या की सूचना मिल गई।

मृतका सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी।

पुलिस छात्रा को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पहले गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!