चैत्र नवरात्र में लखना के कालिका मंदिर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, विधि-विधान से की पूजा
तीन घंटे की देरी से पहुंचे राज्यपाल, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत; महालक्ष्मी महल में हेरिटेज कार्यक्रम में लिया हिस्सा

*चैत्र नवरात्र में लखना के कालिका मंदिर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, विधि-विधान से की पूजा*
दीपक शर्मा जिला संवाददाता मॉर्निंग इंडिया न्यूज़
*तीन घंटे की देरी से पहुंचे राज्यपाल, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत; महालक्ष्मी महल में हेरिटेज कार्यक्रम में लिया हिस्सा*

*बकेवर इटावा।*
चैत्र नवरात्र की आस्था और भक्ति के बीच रविवार को लखना नगर उस समय खास बन गया, जब संतोष गंगवार ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर लखना पहुंचे। राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धा, सुरक्षा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां उन्होंने मां कालिका के चरणों में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को लखना नगर स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां कालिका देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। निर्धारित कार्यक्रम से लगभग तीन घंटे विलंब से पहुंचे राज्यपाल शाम करीब 3:30 बजे मंदिर परिसर पहुंचे।
मंदिर पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर से जुड़े प्रतिनिधि ऋषभशंकर शुक्ला ने उन्हें मंदिर के प्राचीन इतिहास एवं धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने मां कालिका के समक्ष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर में इस दौरान जिलाधिकारी, इटावा सुंभ्रात शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
मंदिर दर्शन के उपरांत राज्यपाल महालक्ष्मी महल लखना पहुंचे, जहां उन्होंने हेरिटेज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, सदर विधायक सारिता भदौरिया, पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया, पूर्व विधायक साबित्री कठेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा की।
राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उनके दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा, वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।।




