E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौत

मौके पर पहुंची थाना उसरा हार पुलिस जाँच मे जुटी

*अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौत।*

 

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*

 

*ऊसराहार इटावा।*

जनपद इटावा के थाना क्षेत्र ऊसराहार के अंतर्गत रविवार को एक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना मुर्चा पेट्रोल पंप के पास हुई।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र सौरिख के ग्राम किसाई जगदीशपुर निवासी 36 वर्षीय राज किशोर पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई। वह फिरोजाबाद में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजकिशोर की अपाचे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राज किशोर सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ऊसराहार पुलिस को दी हादसे की सूचना मिलते ही ऊसराहार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से राजकिशोर को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

थाना इंचार्ज बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!