E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित

महिला पुलिसकर्मियों व समाजसेवियों को किया सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित महिला पुलिसकर्मियों व समाजसेवियों को किया सम्मानित

इटावा-अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर रिजर्व पुलिस लाइन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आई महिला शिक्षिकाओं एवं प्राचार्यों, समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी महिलाओं तथा पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारीगण एवं महिला कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसएसपी द्वारा कहा गया कि जब हम एक महिला को शिक्षित एवं सशक्त बनाते हैं तो हम केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज तथा आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिवस नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता एवं सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के संबंध में भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारीगण, विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकायें तथा महिला समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!