मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
सैफई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही बाइक चोर पकड़े

मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।
सैफई इटावा
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना सैफई पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में दिनांक-23-05-2026 को थाना सैफई पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना सैफई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण गौतम पुत्र सतेन्द्र यादव निवासी कस्बा कुर्रा पौंदला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 26 वर्ष तथा चंदन पुत्र शिवराम निवासी नियामतपुर थाना सकरावा जनपद कन्नौज उम्र करीब 28 वर्ष को हैंवरा बाईपास से सैफई की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया । उनके कब्जे से दो अवैध चाकू,एक मोटर साइकिल,एक मोटर साइकिल के खुले हुये हिस्से पुर्जे मय इंजन व मोटर साइकिल खोलने के उपकरण बरामद किये गये।
यह सफल कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक सैफई भूपेंद्र सिंह राठी तथा उनकी मय टीम द्वारा की गई।।




