E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ढोला सम्राट दीप्ती शास्त्री की कथा में गूंजा ध्रुव चरित्र और राम जन्म का प्रसंग

ग्राम भटपुरा विहारी में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की उमड़ रही भीड़

ढोला सम्राट दीप्ती शास्त्री की कथा में गूंजा ध्रुव चरित्र और राम जन्म का प्रसंग

 

*ग्राम भटपुरा विहारी में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की उमड़ रही भीड़

 

जसवंतनगर।शुक्रवार को ग्राम भटपुरा विहारी में चल रही सरस श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अलीगंज, जिला एटा के प्रसिद्ध कथावाचिक एवं ‘ढोला सम्राट’ की उपाधि से सम्मानित दीप्ती शास्त्री द्वारा सुनाई जा रही कथा में ध्रुव चरित्र और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।सैफई की ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव के अलावा कथा पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने कथा का आनंद लिया।कथा के चौथे दिन दीप्ती शास्त्री जी ने भक्त ध्रुव की अटूट तपस्या और भक्ति का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार 5 वर्ष की आयु में ध्रुव ने भगवान नारायण को प्रसन्न कर अटल पद प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि “सच्ची लगन और विश्वास से भगवान अवश्य मिलते हैं। ध्रुव चरित्र हमें सिखाता है कि उम्र भक्ति में बाधा नहीं बनती।इसके बाद जैसे ही कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। शास्त्री जी ने राम जन्म की मनोहारी झांकी का वर्णन किया तो भक्त भाव-विभोर होकर नाचने-गाने लगे। महिलाओं ने बधाई गीत गाए और आरती उतारकर रामलला का स्वागत किया। कथा स्थल को फूलों और रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया था।, ढोला सम्राट दीप्ति शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी और ढोला शैली में भजनों के लिए क्षेत्र में विशेष लोकप्रिय हैं।उनकी कथा सुनने के लिए भटपुरा विहारी के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन सीमित के लज्जाराम यादव,सत्यवीर सिंह,उदयवीर सिंह, अजय कुमार,विशाल यादव,रवि कुमार,ओमप्रकाश,वेदपाल सिंह, मुरारी बाबा,कुशल पाल सिंह, कमलेश कुमार,वीरपाल सिंह,अनिल कुमार,गोरेलाल,बलराम सिंह,दिनेश कुमार,सुनील कुमार,सुखबीर सिंह विनेश कुमार,गुड्डू यादव,टिंकू यादव आदि सदस्यगणव्यवस्था में लगे रहे।

फोटो: सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव का स्वागत करते अजय यादव सत्यवीर यादव अन्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!