बलरई में एक रात में पाँच घरों से चोरों ने दो लाख का माल किया पार
पांच घरो मे चोरी से पुलिस पर खडे हुए सवाल

बलरई में एक रात में पाँच घरों से चोरों ने दो लाख का माल किया पार

जसवंतनगर।बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पाँच घरों को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर, नकदी और सामान पार कर दिया। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बताया गया कि गर्मी के कारण लोग दरवाजे खोलकर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर महेंद्र पुत्र जगदीश के घर से दो हाथ फूल, करधनी, खड़ुआ, सोने की बाली व 1000 रुपये, नोमी लाल के घर से मोबाइल, 2000 रुपये व म्यूजिक साउंड, सोनी पुत्री राजू के घर से बिछिया, छल्ले, नाक का फूल व कपड़े, सुखपाल के घर से मोबाइल व 2000 रुपये चोरी कर ले गए। वहीं रेलवे फाटक के पास बाहर सो रहे प्रमोद के सिरहाने से मोबाइल पार कर दिया।सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर सीओ आयुषी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।




