
*एक अन्तर्जनपदीय वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त बकेवर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।*
*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*
बकेवर इटावा।*
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर के निर्देशन में इटावा पुलिस थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।एक अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर वांछित अभियुक्त को बकेवर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 11.11.2025 को थाना बकेवर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत महासिंहपुर नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग की जा रही थी।इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल औरैया की ओर से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सबार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिग कर दी।थाना बकेवर पुलिस द्वारा व्यक्ति का पीछा करते हुये द्वितीय मोबाइल को सूचित किया गया।दोनो ओर से पुलिस टीमों से घिरता देख व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिग की गयी।जिसकी 01 गोली थानाध्यक्ष बकेवर के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।जिस पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति पर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसकी 01 गोली अभियुक्त धीरु पुत्र नन्हे उर्फ नन्हेलाल के दायें पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।तथा पकड़े गये अभियुक्त से नाम पता पूछते हुये उसकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अवैध देशी तंमचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अंगूठी पीली धातु, 01 जोडी पायल सफेद धातु, 02 नाक की बाली पीली धातु, 01 अंगूठी सफेद धातु, 01 बाल चोटी सफेद धातु ,9000/-रुपये, 02 पीतल के कलश बरामद किये गये।तमंचा के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि लोगो को डराने धमकाने के लिये रखता है। बरामद अपाचे मोटर साइकिल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि यह मोटरसाइकिल मैने जनपद औरैया से चोरी की थी एवं पहचान छुपाने के लिये फर्जी नम्बर प्लेट लगाई थी।पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा निम्न घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त धीरू पुत्र नन्हे उर्फ नन्हेलाल निवासी लक्षियामऊ थाना दिवियापुर जनपद औरैया को थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक, उपनिरीक्षक दयाशंकर वर्मा,हेड कांस्टेबल गजेन्द्र,कांस्टेबल चिराग शर्मा,कांस्टेबल उमेश कटारा,कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल विवेक ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।।
नोटः- गिरफ्तार अभियुक्त थाना दिबियापुर से हिस्ट्रीशीटर है एवं उसके विरूद्ध लूट,गैंगस्टर,आर्म्स एक्ट आदि के कुल 31अभियोग पंजीकृत है।
आपराधिक इतिहासः-अभियुक्त धीरू पुत्र नन्हे उर्फ नन्हेलाल यादव (HS 88A थाना दिबियापुर जनपद औरैया)



