दबँग भाई भतीजे ने मार पीट कर लहूलुहान किया गंभीर चोटे आयी
पीड़ित ने बकेवर पुलिस से लगायी न्याय की गुहार एनसीआर दर्ज

दबंग भाई व भतीजों ने मारपीट कर लहूलुहान किया, गंभीर चोटें आई
जिला संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
बकेवर इटावा।
जिला इटावा के थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत ग्राम जगमोहनपुर भिटारा निवासी अखिलेश कुमार पुत्र ज्ञान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तथा उसका भाई सुरेंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह खेत पर काम कर रहे थे उसी समय दबंग भाई बाबूराम पुत्र ज्ञानसिंह तथा भतीजे पूरन सिंह व अमित पुत्र रामबाबू एक राय होकर आए और पीड़ित अखिलेश कुमार व सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने लगे जिससे पीड़ित अखिलेश कुमार व सुरेंद्र सिंह को काफी गंभीर चोटें आई वहीं इसकी सूचना अखिलेश कुमार ने थाना बकेवर पुलिस को दी। वहीं पीड़ित अखिलेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि बकेवर पुलिस द्वारा अभी तक दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है तथा दबंग लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दबंगो तथा बकेवर पुलिस का भय नहीं है। वही पीड़ित यह भी आरोप लगाते हुए बताया कि बकेवर पुलिस द्वारा दबंग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। तथा दबंग के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।वही पीड़ित अखिलेश कुमार व सुरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव से यह मांग की है कि जांच कर दबंग के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए जिससे पीड़ित अखिलेश कुमार व सुरेंद्र सिंह को न्याय मिल सके।।




