E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

इटावा पुलिस ने शहीद हुए मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कुमार मौर्या को दी अंतिम विदाई

जसवंतनगर 112 मे तैनात थे सुरेंद्र कुमार मौर्य

इटावा पुलिस ने शहीद हुए मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार मौर्य को दी अंतिम विदाई

इटावा क्राइम ब्यूरो अभिनन्दन जैन

इटावा-ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में शहीद हुए मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार मौर्य को पुलिस ने भावपूर्ण अंतिम विदाई दी। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त पुलिस बल ने शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बीते 22 नवंबर को ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार मौर्य (हेड कांस्टेबल, पीआरवी-93) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत पीजीआई, सैफई ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।शनिवार कोउनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम के बाद रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत रूप से पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और जवानों की आँखें नम थीं।पुलिस बल कीओर से एक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया, जहाँ जवानों ने शस्त्र झुकाकर अपने साथी को अंतिम सैल्यूट दिया। इसके पश्चात, पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर पुलिस वाहन तक पहुँचाया, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास के लिए रवाना किया गया।इस अंतिम संस्कार समारोह में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!