E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सपा सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे ने किया बकेवर मे प्रतीक्षा लय का उद्घाटन

सपा सांसद निधि से बनाये गए बकेवर मे प्रतीक्षालय

सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने बकेवर कस्बे में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा

बकेवर इटावा

इटावा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने शनिवार को बकेवर कस्बे में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। यह प्रतीक्षालय सांसद निधि से हाईवे पर तथा कस्बा की लखना रोड पर बनाए गए हैं।
बकेवर-भरथना मार्ग पर स्थित इन प्रतीक्षालयों का निर्माण दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में करवाया गया है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद जितेंद्र दोहरे ने इस अवसर पर कहा कि बकेवर की जनता के प्रस्ताव पर दो प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा कई स्थानों पर वाटर कूलर, इंटरलॉकिंग सड़कें और स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य भी किया गया है। सांसद जितेन्द्र दोहरे ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील भी की। उद्घाटन के बाद सपा नेताओं ने सांसद जितेंद्र दोहरे और उनके पुत्र अनुराग दोहरे का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर ज्वाला कठेरिया (नगर अध्यक्ष), लालू पाल (जिला उपाध्यक्ष), अनूप शर्मा एडवोकेट (नगर महामंत्री), नगर पंचायत बकेवर सभासद भोलू खान,राजेंद्र सिंह कठेरिया, गोलू कठेरिया, आलोक कठेरिया, महावीर कठेरिया, कृष्णलाल शर्मा सहित अन्य सपा नेता उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!