शादी के चार साल बाद एक बेटी की माँ गांव के प्रेमी के साथ हुई फरार
पीड़ित पति दर दर भटक रहा है पत्नी को खोजने की शासन प्रशासन से लगायी गुहार

शादी के 4 साल बाद एक बेटी की मां अपने गांव के ही प्रेमी के साथ फरार
अनिल चौधरी की कलम से इटावा (
सराय जलाल)
इटावा बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भवानीपुर निवासी ने 28 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने अपनी पत्नी और बेटी की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें अभी तक पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है पीड़ित दर-दर भटक रहा है पीड़ित प्रवल की शादी केशमपुर डंडा फफूंद की रिया से हुई थी और 4 साल बीत जाने के बाद पत्नी भवानीपुर गांव से दवा लेने की कहकर गई जो वापस नहीं आई पीड़ित ने खोजबीन करने के बाद पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद पीड़ित ने थाना बकेवर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी हाल ही में तीन दिन पहले पीड़ित को सूचना मिली कि उसकी पत्नी और बेटी मुडैना समसपुर गांव में मौजूद है इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी जब तक पुलिस ने तहकीकात की तब तक वह लोग वहां से फरार हो गए पीड़ित को आशंका है कि उसकी पत्नी उसकी बेटी को नुकसान न पहुंचा दे या कोई अनहोनी ना कर दे पीड़ित ने शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है




