इकदिल एच डी एफ सी बैंक मे लगा रक्त दान शिविर
रक्त दान शिविर मे मानवता के संदेश ने सबको किया प्रभावित

इकदिल में एचडीएफसी बैंक के रक्तदान शिविर में युवाओं की उमड़ी भीड़,
मानवता के संदेश ने किया सबको प्रभावित
अल्ताफ अंसारी इकदिल की रिपोर्ट

इटावा जनपद के कस्बा इकदिल स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान शिविर में उमेश राजपूत, बृजेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, दीपू वर्मा, विनय, सर्वेश पाल, सिवानी मोहन, विवेक, मनोज सविता और सुरेश गुप्ता ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों के इस सराहनीय कदम की उपस्थित लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
शिविर के सफल संचालन में ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार, स्टाफ सदस्य अंकित सिंह और नैना चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैंक प्रबंधन ने रक्तदान को “मानव जीवन का सर्वोत्तम दान” बताते हुए आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस रक्तदान शिविर ने जहां जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी उम्मीद जगाई, वहीं समाज में मानवता और जागरूकता का भी सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।




