E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य खोई बच्ची को एक घंटे मे खोजा

बच्ची को पाने के बाद परिवार जन ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की

इटावा कोतवाली पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, खोई हुई बच्ची की बरामद

अभिनन्दन जैन

इटावा-कोतवाली पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग लड़की को रिकॉर्ड समय में सुरक्षित बरामद कर लिया है। सोनी छिपैटी मोहल्ला निवासी की लड़की के खोने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और महज 1 घंटे के अंदर ही उसे सकुशल ढूंढ निकाला।पुलिस की इस सफलता और जिम्मेदारी भरी कार्रवाई से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोतवाली थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर तत्काल जाँच शुरू की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।लड़की की सुरक्षित वापसी पर परिवार ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!